अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भाजपा ने जिले के सातों मंडलों में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया है। पदाधिकारियों ने कहा समरसता उद्देश्य है कि संपूर्ण समाज को एक मंच पर लाकर देश के लिए कार्य किया जाए। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं गईं। खिचड़ी भोज कार्यक्रम का भी किया आयोजन।
मंडल कर्वी के सीतापुर, मंडल मानिकपुर के उमरी, मंडल शिवरामपुर के बीरा, मंडल रामनगर के छीबों, मंडल पहाड़ी के देवल, मंडल मऊ में मऊ कस्बे और मंडल सरधुवा के पटवरियां में समरसता कार्यक्रम हुआ। सीतापुर कस्बे में कार्यक्रम में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की सम्पूर्ण योजनाएं विकास योजनाओं के रूप में है।
जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि समरसता कार्यक्रम का उद्देश्य है कि संपूर्ण समाज को एक मंच में लाकर देश के लिए कार्य किया जाए। इस खिचड़ी भोज कार्यक्रम भी किया गया। संयोजक सीतापुर बृजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ हर आदमी को मिल रहा है।
इस इस मौके पर जिला विस्तारक जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद जायसवाल, चंद्र प्रकाश खरे, तीरथ प्रसाद तिवारी, भागवत त्रिपाठी, मनोज वर्मा, सुनील अग्रवाल, हिमांशु शुक्ला, राकेश इरफान, शिवम, अवधेश, धर्मराज सिंह, सुमित केशरवानी, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।