फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदीपुर में मवेशियों के लिए चार लेने खेत जा रहा वृद्ध टूटकर लटकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बिजली विभाग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।


फरीदीपुर गांव निवासी घुरू(65) पुत्र रामचरन मवेशियों के लिए चारा लेने साइकिल से खेत जा रहा था। फरीदीपुर से रसूलपुर बकिया जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे लटक रहा था। तार साइकिल के हैंडिल में लग गया। तार में करंट आने से घुरू गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन घुरू को 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी के अलावा दस लड़के व दो
विज्ञापन
विज्ञापन



लड़ृकियां हैं। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन तार को सुधारा नहीं जा सका। इससे घुरू की जान चली गई। हसनगंज पावरहाउस के जेई राजेश सैनी ने बताया कि तार ढीले होने की जानकारी है। लेकिन टूटने की सूचना नहीं थी। विभागीय अधिकारियों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है।


टूटी एचटी लाइन की चपेट में वृद्ध की मौत
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
मवेशियों के लिए चार लेने खेत जाते समय हुई घटना, बेटे ने दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें