फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद के चलते महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर बचाया। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना कमालगंज के गांव शेखपुर सराय निवासी मीना देवी पत्नी राजेश कुमार शुक्रवार की दोपहर पांचाल घाट पुल पर पहुंची। इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद गोताखोर अल्हादीन समेत अन्य लोगों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को गंगा से बाहर निकाल लिया। काफी संख्या में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई। महिला ने बताया कि जेठानी से उसकी कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर उसने जान देने का फैसला किया। घरवालों को बगैर बताए वह चुपचाप गंगा पुल पर पहुंची थी।
विज्ञापन

-जेठानी से विवाद होने पर जान देने पहुंची थी
-महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें