फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसी सम्मानित, आजादी के समय संघर्ष में सभी ने निभाई थी अहम जिम्मेदारी

Sat, 28 Dec 2019 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
51 वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में महानगर कांग्रेस इकाई ने पार्टी के 135वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया। सभी को दुशाला ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिन प्रमुख कांग्रेसियों का सम्मान हुआ उसमें महेश चंद्र त्रिपाठी, स्नेहलता लाल, विनोद शुक्ल, जाहिद अंसारी, विजय नारायण शुक्ला, माया वाजपेयी, दीप अग्रवाल, विजय द्विवेदी व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


मेस्टन रोड स्थित तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के मंडल प्रभारी योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय संघर्ष में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। इसके बाद देश की एकता और अखंडता के लिए योगदान दिया। महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस आजादी के महानायकों की विचारधारा का संगम है।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक स्व भगवती सिंह विशारद व किशनलाल पाल के देहावसान पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन शंकरदत्त मिश्र व केके तिवारी ने किया। यहां पर कुलदीप सिंह, निजामुद्दीन खां, कृपेश त्रिपाठी, कनिष्क पांडेय, ग्रीन बाबू सोनकर, सैमुअल सिंह, सुबोध बाजपेई, नौशाद आलम, राजकुमार, बृजेश त्रिपाठी, मोहित मिश्रा, इखलाक अहमद, गुलाब सिंह कोरी, शबनम आदिल, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें