फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रोमियम प्रभावित मोहल्लों में रह रहे 50 हजार लोगों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में क्रोमियम प्रभावित मोहल्लों में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी। इन मोहल्लों की आबादी लगभग 50,000 है। इनमें से 4610 की जांच हो चुकी है। इनमें से कुछ में क्रोमियम, मरकरी मिलने की पुष्टि हुई है। एनजीटी ने पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन के अनुसार शहर में जूही बम्बुरहिया, राखी मंडी, अफीमकोठी, तेजाब मिल कालोनी, नौरैयाखेड़ा, जाजमऊ औद्योगिक क्षेत्र, पनकी औद्योगिक क्षेत्र, रूमा औद्योगिक क्षेत्र का भूगर्भ जल प्रदूषित है। एनजीटी के निर्देश पर इन मोहल्लों में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी, यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्रोमियम प्रभावित क्षेत्रों में उनका विभाग शिविर बीते जून माह से लगाकर लोगों की जांच कर रहा है। 15- 15 दिनों में दो दिन शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक राखी मंडी, तेजाब मिल कैंपस, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया, जाजमऊ, रूमा, नौरैयाखेड़ा, गोला घाट में 66 शिविर लगाकर 4610 लोगों की जांच की है। एक महीने पहले 569 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें से 357 में क्रोमियम और पांच में मर्करी पाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें