50 किलो चांदी बरामद, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
पुलिस टीम को दरोगा चिंतन कौशिक के कमरे से 50 किलो चांदी बरामद हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पूरी घटना कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि भोगनीपुर निरीक्षक अजय पाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर यादव को पकड़ा गया है।
ये आरोपी भी हुए हैं गिरफ्तार
साथ ही, ताजुद्दीन निवासी कमरिया थाना मौदहा, राकेश कुमार निवासी सायर थाना बिवार हमीरपुर, जमालुद्दीन उर्फ जमील शेख निवासी कमरिया मौदहा हमीरपुर, रफत खान निवासी मुठनी थाना बिवार हमीरपुर के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर सराफा से चांदी लूट की वारदात को अंजाम देना कबूला।
पुलिस ने बरामद किया है ये सामान
इस घटना की रेकी संजय चिकवा उर्फ संजय टोपी निवासी खाईधर, जनपद बांदा ने की थी। उसे भी पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में जमालुद्दीन व रफत के पास से दो राइफल 315 बोर व पांच कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि लूटी गई 50 किलो चांदी व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
बर्खास्तगी के लिए होगी कार्रवाई
निरीक्षक अजय पाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक व फरार सिपाही राम शंकर को एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। इनकी बर्खास्तगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को इटावा जेल भेजा गया है।
यह था पूरा मामला
बांदा के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी पुत्र लक्ष्मीनारायन सोनी से बुधवार की रात बांदा से औरैया आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेसवे के 244 व 245 किलोमीटर के बीच पहुंची ही तभी कार सवार पुलिस कर्मियों ने अपने साथियों की मदद से चांदी भरे थैले जांच के नाम पर छीन लिए थे।
फिर कार से भाग निकले आरोपी
इसके साथ ही सराफ के चालक जगनंदन को कार में बैठाकर भाग निकले थे। 15 किल मीटर दूर भाऊपुर के पास ओवरब्रिज के पास छोड़ कर पुलिस कर्मी भाग निकले थे। इस मामले में औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।