फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 चौराहे होेंगे अतिक्रमण मुक्त

Wed, 10 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा करते कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। शहर के 50 चौराहों कोे अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी चौराहों को चिह्नित करके अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। कमिश्नर ने जाजमऊ, किदवई नगर, हमीरपुर रोड और पनकी में अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा भी की। साथ ही कहा कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की जिम्मेदारी  थानेदारों की होगी।
विज्ञापन

कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की।  कानपुर नगर में सिंचाई विभाग की राजस्व वसूली बेहद खराब मिली है। इससे नाराज कमिश्नर ने अधिशासी अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया। विजय नगर से पनकी कैनाल तक साइकिल ट्रैक का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेेंट सिस्टम की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने कहा कि 25 चौराहों पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम चल रहा है। 50 और चौराहों को जल्द ही कवर किया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने के मामले में कानपुर देहात का काम बेहद धीमा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों की मौजूदगी में कमिश्नर ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि यातायात और परिवहन सुविधाओं में सुधार किया जाए। सस्ते मकान बनवाने की व्यवस्था हो। रोजगार मेला का आयोजन करके बेरोजगारी दूर की जा सकती है। कमिश्नर ने पशुधन विकास, राशन कार्ड, सीसी रोड निर्माण की प्रगति भी जाना है।

वाॅटर एटीएम से मिलेगा शुद्ध पानी
इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में 43 वाॅटर एटीएम लगाया जाएगा। इसका पानी शुद्ध होगा। 50 पैसे में एक लीटर पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जानी है।
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में 50 हैंडपंप
हर विधानसभा क्षेत्र में 50-50 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इससे पेयजल संकट से निपटने में आसानी होगी। शासन ने हैंडपंप लगाने की स्वीकृति मिल गई है।   
स्मार्ट क्लास रूम
क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना के तहत कानपुर मंडल के छह जिलोें में छह स्कूल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हर स्कूल को स्वीकृत बजट से 50 लाख रुपये ज्यादा मिलेंगे। इसकी मदद से क्लास रूम स्मार्ट बनेंगे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें