यूपी के चित्रकूट में शनिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज रगोली में मधुमक्खियों के हमले से लगभग 50 छात्राएं घायल हो गई। जिसमें से तीन छात्राएं डंक लगने से बेहोश हो गई। इस घटना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में छात्राओं का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रगौली स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह छात्र-छात्राओं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हो रही थी।
मैदान के पास ही महुआ के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है, जिसमें किसी अराजक तत्व ने पत्थर मार दिया। इससे छत्ते में चिपकी बैठी मधुमक्खियां उग्र हो गईं और मैदान में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों पर हमला कर दिया।