फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में मधुमक्खियों के हमले से 50 छात्राएं घायल, डंक लगने से तीन बेहोश

Sat, 21 Sep 2019 02:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में शनिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज रगोली में मधुमक्खियों के हमले से लगभग 50 छात्राएं घायल हो गई। जिसमें से तीन छात्राएं डंक लगने से बेहोश हो गई। इस घटना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में छात्राओं का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रगौली स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह छात्र-छात्राओं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हो रही थी।

मैदान के पास ही महुआ के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा है, जिसमें किसी अराजक तत्व ने पत्थर मार दिया। इससे छत्ते में चिपकी बैठी मधुमक्खियां उग्र हो गईं और मैदान में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें