फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बॉल्स क्रिकेट चैंपियनशिप : यूपी ने मुंबई को 94 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
यूथ 50 बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में विजेता उत्तर प्रदेश की टीम।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। स्पेशल तृतीय यूथ 50 बॉल्स क्रिकेट नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में सोमवार को उत्तर प्रदेश ने मुंबई को 94 रन से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की। 79 रन बनाकर एक विकेट लेने वाले यूपी के दिव्यांश साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



भुवनेश्वर स्थित स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 गेदों में 101 रन बनाए। टीम के कप्तान दिव्यांश साहू ने 22 गेंदों में 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 23 गेंदों में मात्र छह रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में उत्कर्ष ने तीन विकेट झटके। समापन पर दिव्यांश साहू को बेस्ट बैट्समैन और जय कुमार को बेस्ट बॉलर चुना गया। टीम की जीत में टीम अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मुख्य कोच लेख चंद गुप्ता, सहायक कोच सौरभ नैन और टीम मैनेजर मूवीन खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थापक ईशान जैन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें