कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को पैंट्रीकार, ट्रेन साइड वेंडिंग (टीएसवी) और खान-पान स्टालों की औचक जांच की गई। इस दौरान पेयजल की 480 अनधिकृत बोतलें पकड़ी गईं। ट्रेन संख्या 12488 के टीएसवी में मिली पानी की बोतलें अनुमोदित सूची में शामिल नहीं थीं। रेलवे टीम ने बोतलों को खोया-पाया विभाग (एलपीओ) में जमा करा दिया।
वहीं, ट्रेन संख्या 13051 की पैंट्रीकार में यात्री बैठे मिले, जिन्हें वहां से हटाकर दूसरे कोचों में भेजा गया। स्टेशन पर तीन अनधिकृत वेंडर भी पकड़े गए। तीनों को कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने बताया कि अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली पैंट्रीकार और टीएसवी की जांच की गई। खान-पान स्टालों पर स्वच्छता और खाद्य सामग्री पर अनिवार्य स्टीकर लगाने के निर्देश दिए गए।