फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट हुईं शहर की 48 जगह

Sat, 03 Sep 2016 10:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड की तरफ व्यायामशाला मोड़ तिराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर शहर में 48 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन पर हादसों का सर्वाधिक खतरा रहता है। नगर निगम को इन स्थानों की मरम्मत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर मुहम्मद इफ्तिखारुद्दीन की अध्यक्षता में बीती 21 अगस्त को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में हादसों की द्रष्टि के सबसे खतरनाक स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद एसएसपी के आदेश पर यातायात निरीक्षक ने शहर की सड़कों पर ऐसे स्थान चिन्हित किए, जहां लगातार दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) एसएस यादव ने नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह को इन स्पॉट की सूची भेजी। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक), सभी जोनल अभियंताओं को इन स्पॉट में हादसों को नियंत्रित करने के लिए मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
ये हैं ब्लैक स्पॉट-मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड की तरफ व्यायामशाला मोड, बजरिया मोड, आईजी आवास के सामने, एल्गिन मिल के सामने, कंपनी बाग चौराहे से कोहना मोड़, रावतपुर तिराहा, कल्याणपुर क्रासिंग सब्जी मंडी, दलहन अनुसंधान तिराहा, लखनपुर मोड़ तिराहा, गोल चौराहा, जरीबचौकी कालपी रोड, अनवरगंज स्टेशन मोड़, कोपरगंज मोड़, झकरकटी पुल बस अड्डा ढाल, डीआईपी पीएसी आवास तिराहा, पैराशूट फैक्ट्री तिराहा सर्विस रोड, डीएमएसआरडीई पुलिया तिराहा, गांधी ग्राम तिराहा, शिव नारायण टंडन सेतु रोड, शिवनारायण टंडन सेतु के ऊपर, राकेट तिराहा, मरे कंपनी पुल के दोनों तरफ, नरौना चौराहा वासन आई केयर, कराचीखाना मोड़, बीएसएनएल भवन तिराहा, बजरिया मोड़, मोतीझील मधुराज चौराहा, मोतीझील रॉयल क्लिफ चौराहा, जेके मंदिर के सामने तिराहा, संत नगर चौराहे से गुमटी की तरफ, फजलगंज चौराहे में पेट्रोल पंप के पास, फजलगंज में ही बैंक आफ बड़ौदा चौराहा, गोविंदपुरी पुल, विजय नगर चौराहा, दीप टाकीज तिराहा, जूही गौशाला चौराहा, बगिया क्रासिंग, जूही सफेद कालोनी तिराहा, बारादेवी चौराहा, मिलेट्री कैंप तिराहा, परमपुरवा मोड, अनवरगंज स्टेशन मोड़ तिराहा, सर्किट हाउस के पास एसबीआई मोड़ तिराहा, सर्किट हाउस तिराहा, जयपुरिया क्रासिंग तिराहा, पनचक्की चौराहा, गंगाघाट तिराहा एवं इरफान सोलंकी आवास मोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें