फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठंड में 45 को हार्ट अटैक, आठ को ब्रेन स्ट्रोक, आठ मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ठंड के मौसम में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में 45 रोगी हार्ट अटैक के लक्षण के साथ भर्ती किए गए। इसके अलावा सात रोगी मृत अवस्था में आए। अस्पताल पहुंचने के पहले उनकी मौत हो गई। इसी तरह हैलट की इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी भर्ती हुए। ब्रेन हेमरेज का एक रोगी मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को ओपीडी में 420 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शनिवार को इमरजेंसी में कुल 205 रोगी आए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को हैलट इमरजेंसी में 126 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें ब्रेन स्ट्रोक, सीओपीडी, अस्थमा, निमोनिया, गुर्दा और लिवर फेल के रोगी शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें