फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक किसान को बेच दी 45 बोरी यूरिया, तीन सचिवों व दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कृषि विभाग की सख्ती के बाद भी उर्वरक दुकानदार यूरिया बिक्री में मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। एक किसान के नाम पर 40 से 45 बोरी यूरिया बेच रहे हैं। कृषि विभाग ने दिसंबर में यूरिया बिक्री जांच की तो पोल खुली। इसमें तीन सहकारी समितियां और दो निजी दुकानदार पकड़ में आए। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने पांचों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन



दिसंबर में यूरिया खाद बिक्री की जब पॉश मशीनों की जांच की गई तो पता चला कि बिधनू स्थित साधन सहकारी समिति ने किसान मनोज कुमार के आधार पर 45 बोरी, पतारा ब्लाॅक के तिलसड़ा स्थित साधन सहकारी समिति ने किसान चंद्रभान सिंह के नाम पर 44 बोरी, घाटमपुर ब्लाॅक के बीबीपुर स्थित सहकारी समिति ने किसान पंकज कुमार के नाम पर 44 बोरी यूरिया बेची है।


सरसौल ब्लॉक के किरन फर्टिलाइजर्स के दुकानदार ने किसान सतीश पाल के नाम पर 42 बोरी, भीतरगांव ब्लाॅक के बेहटा बुजुर्ग स्थित सरन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के दुकानदार ने किसान रामकिशोर के नाम पर 42 बोरी बिक्री कर दी। कृषि अधिकारी ने समिति के सचिवों और दोनों दुकानकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें