फोटो:
कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से रविवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचबीटीयू के कुलपति प्रोफेसर शमशेर व इंजीनियर एन के गौतम ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान देहदान संकल्प कार्यक्रम के तहत 45 लोगों ने मृत्यु के बाद अपना पार्थिव शरीर मेडिकल छात्रों की शिक्षा एवं शोध के लिए दान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक व समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी, सरदार हरविंदर सिंह लाॅर्ड, पास्टर जितेंद्र सिंह, डॉ. आरके सिंह, पास्टर सैमुअल सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अरुण सिंघल, सुनीता बौद्ध, शैलेंद्र कुमार, मनीषा पैंथर, हरि ओम खन्ना आदि मौजूद रहे। (संवाद)