फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले दिलीप पांडेय के मुताबिक उनका इंटरनेट कैफे है। उनके कैफे में अहिरवां निवासी अमित कुमार शर्मा उर्फ बब्लू आय, जाति और निवास पत्र बनवाने आता था। उसने खुद को सचिवालय में अधिकारी बताया। उनकी, भाई प्रदीप पांडेय और मित्र ज्ञानेंद्र सिंह की नौकरी कानपुर मेट्रो में बाबू पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने नौकरी के एवज में 4.30 लाख रुपये मांगे। जुलाई 2025 को रुपये दे दिए। इसके बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा। जॉइनिंग के लिए पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। दिलीप के अनुसार रकम मांगने पर आरोपी अमित कुमार व उसकी पत्नी रुचि शर्मा ने गालीगलौज कर धमकाया। चकेरी पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें