फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक यात्रा के लिए वाराणसी रवाना हुए भाजयुमो के 42 कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित कर्मभूमि से जन्मभूमि तक-सेवा, समर्पण और संकल्प बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए भाजयुमो कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 42 कार्यकर्ता बुधवार को वाराणसी रवाना हुए। कार्यकर्ता सुबह 10 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच से वंदे भारत ट्रेन से रवाना हुए। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के निर्देशन में कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचकर गुरुवार से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यात्रा विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों से होते हुए गुजरात के वड़नगर पहुंचेगी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर संपर्क कर सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश देंगे। स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर रवाना किया। यात्रा में शिव सिंह, रजत मिश्रा, रोहित कुशवाहा, नीरज दीक्षित, अनुराग राजपूत, सन्नी यादव, मुकेश कुमार, मुदित मिश्रा, गोविंद वर्मा, दिव्यांश सिंह, रवि गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें