इटावा। बसरेहर ब्लॉक के ग्राम बख्तियारपुर में महंत श्री नानक शरण दास उदासीन संत आश्रम में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत दुर्गा दास व अधिवेशन नंद जी महाराज के साथ 108 महात्माओं ने डेरा डाला। महात्माओं में पंजाब के चरण दास जी, हरियाणा से देवी चरण दास जी, रामेश्वर दास जी महाराज पहुंचे।
आश्रम में पहुंचने वहां रुकने के पीछे के बारे में महान दुर्गा दास जी ने बताया कि हम श्री श्री 108 पूज्यपात अखंड अधिवेशन सत्य पक्ष पंचायती अखाड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों वर्षों से चार धाम यात्रा चारों कुंभ 68 तीर्थ स्थल भ्रमण कर अपने सनातन धर्म का प्रचार व मानव जीवन में ऊर्जा का विकास वह देश की रक्षा के लिए हमारे अखाड़े के समूचे देश में हजारों आश्रमों में 12 वर्ष में एक बार हम सब संत पहुंचकर पूजन अर्चन व यज्ञ करते हैं। उन्होंने बताया इस आश्रम का महत्व और भी अधिक है क्योंकि हर आश्रम में हम लोग 12 वर्ष में एक बार जाती हैं। लेकिन इस आश्रम में इलाहाबाद कुंभ पड़ने की वजह से हर 6 वर्ष में एक बार आते हैं। इस क्षेत्र के लोगों का भी इस अखाड़े से काफी जुड़ाव है जैसा कि प्रयागराज में कुंभ संपन्न होने के बाद हम लोगों की यात्रा चली और इस आश्रम तक पहुंचे यहां के लोगों ने हम लोगों का भव्य स्वागत किया बैंड बाजा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया क्षेत्र के लोगों के लिए मानव जाति के लिए पूजन अर्चन कर यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा।