फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिषद के 55 मार्गों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गड्ढा मुक्ति अभियान के दौरान मंडी परिषद रायबरेली द्वारा बनाई व मरम्मत की गई 55 सड़कों का सत्यापन कराने के आदेश जारी किए गए हैं। उपनिदेशक के पत्र के बाद सीडीओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम को जल्द सत्यापन रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले प्रदेश सरकार ने सभी सड़कों के गड्ढों को भरने के आदेश दिए थे। इसमें पीडब्ल्यूडी, आरईएस व मंडी परिषद को जिम्मेदारी दी गई थी। मंडी परिषद ने जिले में 55 मार्गों का निर्माण कराया था। इनमें 21 बांगरमऊ और शेष उन्नाव में बनाए गए थे। अब इन्हीं मार्गों के सत्यापन कराने के आदेश दिए गए हैं। मंडी परिषद के निदेशक (निर्माण) ने सीडीओ को सत्यापन कराने के संबंध में पत्र भेजा था। इसी पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने टीम में शामिल एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और आरईएस को सभी मार्गों की गुणवत्ता का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए हैं कि 28 कार्यों की जांच पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-1 और शेष कार्यों का सत्यापन आरईएस के सहायक अभियंता स्तर से कराकर 20 जनवरी तक आख्या दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें