झींझक(कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना के कंचौसी कस्बे के लहरापुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक मकान का बदमाशों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां से जेवर व अन्य कीमते सामान ले गए। शनिवार को जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मंगलपुर थाना के कंचौसी लहरापुर रोड निवासी छंगे लाल परिवार सहित कानपुर गए थे। बीती शुक्रवार रात बदमाशों ने घर के मुख्य द्वार की कुंडी काटकर घर में घुसे चोरों ने दोनों कमरों के ताला तोड़ दिया। चोरों ने सेफ व बक्सों में रखे सोने चांदी के कीमती गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शनिवार शाम गृहस्वामी के घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। उसने पुलिस सूचना दी। छंगे लाल ने बताया कि परिवार समेत बाहर था, तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चौकी प्रभारी कंचौसी अनिल भदौरिया ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी ।