फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जीटी रोड पर मार्च कर नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में बिल्हौर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जमीन पर उतरकर केंद्र सरकार की तानाशाह करार देते हुए नारेबाजी की और जीटी रोड पर मार्च निकालकर उक्त एक्ट को तत्काल वापस लिए जाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कानपुर कचहरी, माती कानपुर देहात और कन्नौज के अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को बिल्हौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भदौरिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील से निकला विरोध मार्च नगर पालिका चौराहा तक जीटी रोड से गुजरा, जिसमें नगर के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। राजकुमार ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार जो एससी/एसटी एक्ट लाई है उससे सवर्णों का जीना मुहाल होना तय है। कानपुर कचहरी के अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी एससी/एसटी एक्ट समाप्त करने कही अपील की। कुशल पांडे, सर्राफा व्यापार मंडल के उदयशंकर मिश्रा, मनीष कटियार, अविरल शुक्ला, पीसी कटियार, विश्राम सिंह यादव, महेंद्र कुशवाहा, आलोक मिश्रा, अशीष पांडे, मयंक सिंह, बोधराज सिंह, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें