फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में बस पलटी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)।
विज्ञापन

भोगनीपुर क्षेत्र के इटावा रोड पर मऊ खास गांव मोड़ के पास शनिवार को नोएडा से इलाहाबाद जा रही एक प्राइवेट बस साइकिल सवार को बचाने में पलट गई। दुर्घटना में बस सवार एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस क्रेन लगाकर घायलों को बाहर निकाला। इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया।
नोएडा से इलाहाबाद जा रही प्राइवेट बस शनिवार की सुबह भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के इटावा रोड मऊ खास मोड़ के सामने अचानक साइकिल सवार रोड पर आ गया। उसेे बचाने के फेर में बस खड्ड में गिरकर पलट गई। जिससे लोग चीखने चिल्लाने लगे। डायल 100 नंबर पुलिस और भोगनीपुर कोतवाल फोर्स लेकर पहुंच गए। बस में फंसे मासूम और दो महिलाओं समेत चार घायल लोगों को बाहर निकला लिया। वहीं एक घायल का पैर बस की बाडी में दबा होने के कारण स्थानीय लोगों ने जेसीबी लगाकर उठाने का प्रयास किया। इसके बाद दबे व्यक्ति को निकाला नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन मंगाकर घायल को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जालौन कालपी निवासी अनवर शेख (30) ने बताया कि वह पत्नी रोशनी खातून(26), नईम(35), मुश्ताक अली की पत्नी रूसकान (22), उसकी पुत्री सानिया खातून(6) नोएडा से इलाहाबाद जा रही प्राइवेट लग्जरी बस में बैठे थे। उनको भोगनीपुर चौराहा पर उतरना था। अन्य सवारियां औरैया में उतर गई थी। मऊखास गांव के पास साइकिल वाले के बचाने फेर में बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को बचा लिया। नईम को जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल शिवकुमारसिंह राठौर ने बताया कि बस में मासूम सहित पांच सवारियां ही थी जो घायल हो गई हैं। जिनको उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें