फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का शव फंदे से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। रात को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव सुबह खेत में पेड़ पर टंगा मिला। पुलिस इसे जहां फौरीतौर पर आत्महत्या मान रही है वहीं परिजनों को यह यकीन नहीं हो रहा है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बाबू यादव का विकास बुधवार को रात करीब साढ़े 8 बजे घर से निकल गया था। देर तक न लौटते तक परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को सुबह उसी के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे से फांसी पर टंगा मिला। सुबह वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


जसपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुसाइड नोट आदि की आशंका पर मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता ने बताया कि विकास ने गांव के स्कूल में 9वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। दो पुत्रों में बड़ा था।
विज्ञापन


पिता और परिजनों का कहना है कि आत्महत्या जैसी कोई परिस्थितियां नहीं थीं। ऐसे में आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी तफ्तीश की जा रही है।

15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला
पुलिस बता रही आत्महत्या, परिजनों को शंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें