फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी युवती ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में आग से झुलसी युवती की 19 दिनों बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य घटना में युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक पत्नी की मौत के बाद से परेशान था। उधर, करंट से टेंट मजदूर झुलस गया।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फफूंदी गांव में आशा (18) पुत्री श्याम सुंदर 3 फरवरी को सुबह घर में आग से झुलस गई थी। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार की देर रात यहां उसकी मौत हो गई। भाई मनोज मौर्या ने बताया कि चूल्हे में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में रामबाबू (25) पुत्र श्यामबाबू ने शुक्रवार को दोपहर घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरे में रखा कुछ गृहस्थी का भी सामान जल गया। शोर सुनकर परिजनों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक बताई गई है। घ्
विज्ञापन


ारवालों ने बताया कि शादी दो साल पूर्व हुई थी। 6 माह पूर्व उसकी पत्नी की बीमारी से मृत्यु हो जाने पर वह तनाव में था। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी और टेंट मजदूर मइयादीन (25) पुत्र कलुवा शुक्रवार को सुबह गांव में टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें