फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद सब्जी दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हाईवे किनारे शराब के नशे में बेसुध मिले सब्जी कारोबारी की बुधवार की रात घर में मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर ग्रामीण कई तरह की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी रंगीलाल का बेटा लालता (26) चौडगरा में सब्जी की दुकान लगाता था। पुलिस ने रात में उसे बिंदकी स्टेशन ओवरब्रिज किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया था। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। घर में होश में लाने की कोशिश करने लगे। उसकी हालत बिगड़ गई और अचानक सांसे थम गई। इससे पत्नी सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका दो माह का बेटा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह कभी-कभार शराब पीता था। आशंका जताई जा रही है कि मिलावटखोरों की जहरीली शराब पीने से उसकी जान गई है। चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी ने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में घर भिजवाया गया था। उसकी मौत की सूचना परिजनों ने नहीं दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।

शराब पीने के बाद सब्जी दुकानदार की मौत
बेहोशी की हालत में हाईवे किनारे पड़ा था
जहरीली शराब से मौत की जताई जा रही आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें