फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में आरएसएस प्रचारक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर आरएसएस प्रचारक व किसान से लूटपाट
विज्ञापन

- पुलिस मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। औंग व कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर बुधवार की रात बदमाशों ने दो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
मलवां थाने के उसरहापुरवा गांव निवासी गोरे लाल यादव के बेटे अभय कुमार सिंह आरएसएस के नगर प्रचारक हैं।

उन्होंने बताया कि वह रात को लखनऊ से कानपुर आए थे। रोडवेज बस के इंतजार में खड़े थे। तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पास आकर रुकी। मलवां तक सभी यात्रियों को बैठाने लगे। वह भी कार में बैठ गए। सरसौल के पास दो लोग उतर गए। कार में चालक समेत तीन लोग बचे। कल्यानपुर थाने के दौलतपुर हाईवे मोड़ के पास कार को रोक दिया। उसके गमछे से दो लोगों ने गला कस दिया।
विज्ञापन


उसे रिवाल्वर और चाकू लगाकर साढ़े पांच सौ रुपये नकदी, डायरी, मोबाइल लूट लिया। विरोध देखकर कुछ लोग आ गए। आरोपी उन्हें वाहन से बाहर धक्का देकर भाग निकले। एसओ जीपी सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, औंग प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र बिंदकी फार्म निवासी पप्पू निषाद मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी हैं। वह अपनी ससुराल पुरानी कटरी थाना कल्यानपुर से रात को वापस लौट रहे थे। रास्ते में सगुनापुर औंग के पास उसे चार लुटेरे मिले। आरोप है कि लुटेरों ने उसके हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। उसकी बाइक, मोबाइल, घड़ी, दो सौ रुपये, बाइक के कागजात लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से हाथ पैर छुड़ा सका। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें