फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मिला अपह्रत किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। हफ्तेभर पूर्व अपह्रत किशोर जिला अस्पताल में मिला। यहां लावारिस में उसका इलाज चल रहा था। दरअसल अपहरण के आरोपी दो सगे भाई बहाने से किशोर को ले जाकर लहूलुहान कर मरा समझ हाईवे किनारे फेंक गए थे। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को होश आने पर किशोर ने पूरा वाकया बयां किया। सूचना पर परिजन, पुलिस अस्पताल पहुंची। आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूलरूप से पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत गांव निवासी अन्नू सिंह (16) पुत्र जगदेव सिंह गंगाघाट थानाक्षेत्र के मोहल्ला शक्तीनगर में आशीष के यहां किराए के मकान में रहता है। पिता जगदेव का गांव (घूरखेत) के ही कल्लू से लगभग बीस सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। 21 अगस्त की शाम घूरखेत निवासी अंकुल व अंशू पुत्र कल्लू गंगाघाट पहुंचे और अन्नू को गंगा नहाने के बात कहकर
विज्ञापन


साथ लेकर चले गए। उसके बाद से अन्नू घर नहीं लौटा। रात में अन्नू के घर न आने पर मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रात भर का समय मांगा।
रात में जब अन्नू वापस नहीं आया तो दूसरे दिन थाने में पुलिस ने दोनों भाई (अंकुल व अंशू) के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस 22 अगस्त की रात को ही घूरखेत में कल्लू के घर में छापेमारी की। लड़कों के न मिलने पर पिता को थाने लाई। पिता को हिरासत में देख रात में ही दोनों लड़के थाने पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह घायल अन्नू को गंगा नहाने के बाद शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर छोड़ कर चले गए थे। उसके बाद वह


आईबीपी कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती घायल अन्नू का कहना है कि अंकुल व अंशू उसे बाइक में जबरन बिठाकर आईबीपी लाए और हुसैन नगर चौराहे की ओर ले जाकर उसे मारपीटा। मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। जिला अस्पताल में उसे राहगीराें ने भर्ती कराया था। किशोर के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही सीओ स्वतंत्र सिंह, कोतवाल अरविंद सिंह व अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव पहुंचे और जांच की। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। किशोर के परिजनों ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया था। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्नू सिंह की मां संतोषवती ने बताया कि रात में बेटे के घर न लौटने पर जब अंकुल के मोबाइल पर फोन मिलाया तो अलग-अलग पता बताया और बाद में फोन काट दिया। उसके बाद जब अंकुल के पिता कल्लू के मोबाइल पर फोन किया तो उसकी बहू (अंशू की पत्नी) ने फोन उठाया। कहा कि अभी तो एक गया है दोनों भी गायब हो जाएंगे। उसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन


घूरखेत निवासी जगदेव सिंह का गांव के ही कल्लू का बीस साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते जगदेव सिंह का परिवार भी गंगाघाट के शक्तीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। किशोर की मां संतोषवती का कहना है पति जगदेव वृद्ध हैं। बच्चों की जान का खतरा देखते हुए सभी यहां आकर रहने लगे थे। उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़कियां व दो लड़के हैं।


अपह्रत किशोर की हत्या का प्रयास
आठ दिन पहले घर से गंगा नहाने के बहाने लेकर आए थे गांव के दो युवक
जिला अस्पताल में आठ दिन से लावारिस में चल रहा था किशोर का इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें