रखा हुआ नाश्ता करने से 40 लोग बीमार
कन्नौज के तालग्राम में सोमवार दोपहर बरात की विदाई के समय रखा नाश्ता करने से फूड प्वायजनिंग से घराती व बराती समेत 40 लोग बीमार हो गए। लोगों को उल्टी-दस्त से अफरा-तफरी मच गई। निजी चिकित्सक से घर पर लोगों का इलाज करवाया गया।
हालत सामान्य होने पर लोग अपने-अपने घर चले गए। कुुछ को सीएचसी व मेडिकल कालेज भी भेजा गया। कस्बे के मंगूलाल बाथम की पुत्री नन्हीं देवी की बरात जिला एटा के आमापुर से आई थी। सोमवार सुबह विदाई के समय नाश्ता करने के बाद एक- एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उल्टी व दस्त से पीड़ित करीब 24 लोगों को लेकर बराती एटा चले गए। जनाती पक्ष की गुड़िया (10), संवीन (5), इंदल (50), रामजीलाल (30), गुड़िया कुमारी (20), राजरानी (54), जगदीश (40), यशोदा (10), सुधादेवी (32), लक्ष्मी देवी (34), कुंती (24), प्रमोद ( 35), श्यामादेवी (39), राधा देवी (40) सुमन देवी(23) , रामलक्ष्मी (20) बीमार हो गईं।
तालग्राम सीएचसी में इलाज के बाद राहत मिली। सीएचसी के डा. इरशाद का कहना है कि जो मरीज अस्पताल आए थे, वह फूड प्वायजनिंग से पीड़ित थे। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।