सरवनखेड़ा कस्बे के कुढ़वा गांव के मजरा पुरवा में देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इसी बीच आंधी आने से आग ने विकराल रूप धर लिया। आग पूरे गांव में फैल गई।
खबर लिखे जाने तक 40 घर से ज्यादा आग की चपेट में आ चुके हैं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों को गांव से बाहर निकाल लिया है। चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
गजनेर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव के मजरा पुरवा में देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज आंधी के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने गांव के प्रकाश सोनकर, मल्लू, चंद्रप्रकाश, रामशंकर, मैदू, छिद्दू, रंजीत, रामबाबू, जयप्रकाश, भिक्खू, सुरेंद्र, अरविंद, नरेश, राजेंद्र, विश्वनाथ, गीत सिंह, मानसिंह यादव, पुत्तन, विजय, रजोल, अशोक सहित कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग की सूचना पर मौके पर अकबरपुर, भोगनीपुर सहित करीब चार दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
थानाध्यक्ष वीपी पांडेय ने बताया आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तेज आंधी के चलते आग बेकाबू हुई है। आग की चपेट में आने से मवेशियों के मरने की जानकारी मिली है।
दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।