फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय दो युवक और दो लड़के डूबे, एक का शव बरामद

Fri, 05 Apr 2019 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत छियासर घाट पर गंगा स्नान करने गए चार लोग दो अलग-अलग घटनाओं में डूब गए। फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनापुर निवासी रणधीर (38) पुत्र राजपाल हरपालपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था। वह अपने पड़ोसी धर्मेंद्र (40) पुत्र राजकुमार निवासी हरपालपुर के साथ बाइक से गंगा स्नान करने शुक्रवार सुबह छियासर घाट गया था। नहाते समय रणधीर और धर्मेंद्र गंगा में डूब गए। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने धर्मेंद्र को सकुशल निकाल लिया जबकि रणधीर का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालिया निवासी प्रभात (15) पुत्र अरविंद और गोलू (15) पुत्र विद्यासागर भी छियासर घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। नहाते समय दोनों डूबने लगे। गोलू को सकुशल निकाल लिया गया जबकि प्रभात की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें