फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने गईं चार लड़कियां डूबी, दो शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव फरिहा में शादी समारोह में शामिल होने आईं चार युवतियां मंगलवार शाम यमुना में स्नान के दौरान डूब गईं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन के शव तलाश लिए हैं। जबकि देर शाम आंधी आने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।
विज्ञापन

फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक की 16 जून को शादी है। मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली से आई प्रियंका छोटी पुत्री के साथ शादी में शामिल होने आई कीर्ति (22), आकांक्षा (20) निवासी अहेरीपुर जिला इटावा, कल्पना (20) निवासी फरिहा व तनु (18) निवासी फफूंद के साथ यमुना नदी में स्नान करने गईं थीं। प्रियंका ने बताया कि तेज बहाव की चपेट में आने से चारों युवतियां डूबने लगीं। प्रियंका ने उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन वह भी फिसलने लगी।
इस पर वह पीछे हट गई और दौड़कर घर जाकर सूचना दी। गांव के लोग यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी और अजीतमल सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों और मछुवारों की मदद से शाम सात बजे के करीब तीन के शव तलाश लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि तनु, कीर्ति व आकांक्षा के शव मिल गए हैं। आंधी-पानी आने के कारण सुबह फिर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें