डा. गौर हरि सिंघानिया इंस्टीटयूट आँफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित 29 वाँ दीक्षांत समारोह में
- फोटो : संवाद
कानपुर। डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का 29वां दीक्षांत समारोह शनिवार को कमलानगर स्थित संस्थान में हुआ। इसमें 2023-2025 के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) बैच के 38 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा और पदक दिए गए। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के स्नातक के छात्र वैभव पांडेय को चेयरमैन गोल्ड मेडल और दिशा मिश्रा को चेयरमैन सिल्वर मेडल दिया गया।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मुख्य अतिथि हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के कुलपति प्रो. शमशेर रहे। उन्होंने संस्थान की ओर से हावर्ड सिमुलेशन को पाठ्यक्रम में शामिल करने और वैश्विक विशेषज्ञों के साथ मास्टर क्लास शुरू करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को हमेशा प्रयास करने की प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए। समारोह में आरएसपीएल समूह की ओर से सुनिधि तिवारी, कुशाग्र गुप्ता, चारु, दीपांजलि कटियार, रितिक यादव, साहिल निगम और आशुतोष साहू को दो-दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों में तूलिका मिश्रा, विनीत लड्डा और इशिका अरोरा को
मेरिटोरियस सर्टिफिकेट दिए गए। विभिन्न क्लबों और समितियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी कई छात्रों को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में संकाय सदस्य, छात्र और अभिभावक आदि उपस्थित रहे।