फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिर पर पक्की छत के लिए तीन माह से बजट का इंतजार कर रहे 3798 परिवार

Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। 13 नगर निकायों के 3798 गरीब परिवारों को घर देने के लिए बनी डीपीआर को मई मध्य में मंजूरी दी गई। उम्मीद बंधी थी कि खुद का जल्द घर बनने लगेगा। मगर यह खुशी कुछ ही दिन रही। एक-एक दिन कर तीन माह निकल चुके हैं। मगर बजट आवंटन न होने से इन परिवारों की सिर पर छत की आस अटकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास में गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 पोर्टल जारी किया गया। इसमें सीधे ऑनलाइन आवेदन करने की अनिवार्यता रही। इसी क्रम में करीब 16 हजार से अधिक आवेदन आए।
संबंधित नगर निकाय और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच में पात्र पाए गए आवेदनों की डीपीआर मंजूरी के लिए डूडा ने सूडा भेजी। कुल तीन डीपीआर में 3798 आवेदनों की मंजूरी राज्य स्तरीय कार्य समिति ने मई में दी। इसके बाद केंद्रीय स्तर की अनुमोदन और निगरानी समिति की मुहर भी लग गई। इधर कॉलोनी बनाने के लिए जल्द किस्त मिलने का इंतजार गरीब परिवार करने लगे। हालांकि यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। अब तीन माह पूरे हो चुके हैं मगर बजट जारी नहीं हो सका है। ऐसे में गरीब परिवारों का कॉलोनी बनाने का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन

...............
बयान...
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में जिले के 3798 आवासों की डीपीआर मंजूर हो चुकी है। अब धनराशि जारी होना है। शासन स्तर पर बैठक हो चुकी है। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। - अजय कुमार, पीओ डूडा।
..................
केस एक :
सिर पर छत की आस लगाए हैं। डूडा कार्यालय में आवास मंजूर होने की जानकारी दी गई मगर रुपये नहीं भेजे जा रहे हैं। बारिश में परेशानी होती है। - कनीजा बेगम अकबरपुर
..............
केस दो :
पक्की कॉलोनी के लिए पात्रता है। कॉलोनी मंजूर हो भी गई है। मगर रुपये नहीं आने से काम अटका है। इस बारिश में गृहस्थी सुरक्षित रखने में परेशानी बहुत रही। - नगीना देवी, राजपुर
..............
केस तीन:
सिर पर पक्की छत की आस काफी समय से लगाए हैं। अब बजट की मंजूरी में आवास नहीं बन पा रहा है। बजट मिले तो पक्का घर बनाएं। फिलहाल पक्की छत न होने से परेशानी होती है। - रीता, अकबरपुर
..............
केस चार :
कई बार नगर निकाय व डूडा कार्यालय के चक्कर लगा कर थक चुके हैं। कॉलोनी मंजूर हो चुकी है मगर बजट नहीं मिल सका है। तीन माह से बजट आने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द बजट आने की बात कही जा रही है। - रजनी, राजपुर
विज्ञापन

.............
कहां कितने मंजूर हुए हैं आवास
नगर निकाय - आवास मंजूर
अकबरपुर - 615
अमरौधा - 49
मूसानगर- 539
पुखरायां - 382
राजपुर - 703
रसूलाबाद-830
शिवली-49
सिकंदरा- 228
कंचौसी-156
झींझक- 91
डेरापुर - 11
रूरा- 88
रनियां- 57
...........
कुल - 3798
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें