फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए के 372 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, 33 को पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि का 28वां दीक्षांत समारोह में 372 विद्यार्थियों को उपाधियां और 33 को पदक मिलेंगे। 10 को बीएससी कम्युनिटी साइंस, 52 को बीटेक की डिग्री मिलेगी। दीक्षांत समारोह का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा। समारोह में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन

विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार कुल 372 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 69 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि,179 को बीएससी कृषि, 28 को बीएससी उद्यान, 19 को बीएससी फॉरेस्ट्री तथा 10 को बीएससी कम्युनिटी साइंस, 52 को बीटेक की विभिन्न शाखाओं में डिग्री मिलेगी। आठ विद्यार्थियों को बीएफएससी,सा तो को बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी की डिग्री दी जाएगी।
विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 33 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें 14 पदक मेधावी छात्राओं को और 19 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नौ विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, नौ को विश्वविद्यालय रजत पदक, नौ को विश्वविद्यालय कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही छह लोगों को प्रायोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें