फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेरापुर के 35 गांवों में पूरी रात गुल रही बिजली

Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र के सरगांव व उरसान फीडर से जुड़े 35 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार शाम सात बजे बेपटरी हो गई। पूरी रात बिजली गुल रही। करीब 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, रविवार को अगवासी निजी नलकूप फीडर की बिजली सात घंटे गुल रही। लंबे समय पर फीडर ब्रेकडाउन रहने से लोगों को परेशानी हुई जबकि निगम की राजस्व क्षति हुई। उपखंड अधिकारी ने जेई का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र से करीब सौ गांवों को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। अकबरपुर उपकेंद्र में तैनात रहे जेई अवधेश कुमार लोगों की शिकायत पर हटाकर डेरापुर भेजे गए थे। हालांकि डेरापुर में उनकी तैनाती के बाद बिजली आपूर्ति में जरूरी सुधार नहीं हो सका है। हालात ये हैं कि देर शाम या रात में बिजली लाइनों में आए फॉल्ट दुरुस्त नहीं किए जाते हैं। दूसरे दिन लाइनमैन पेट्रोलिंग करते हैं तब फॉल्ट दुरुस्त हो पाते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे सरगांव और उरसान फीडर ब्रेकडाउन हो गया।
सरगांव, बिरिया, ललपुरवा, चंपतपुर, बलाई, उरसान समेत 35 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। लोग रात में बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन पेट्रोलिंग नहीं किए जाने से फॉल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। रविवार सुबह पेयजल किल्लत हुई। लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। सरगांव के रामसजीवन, दीपक व सुरेश आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। दूसरे दिन रविवार को भी 11 बजे के बाद बिजली आई। इधर, रविवार सुबह करीब छह बजे अगवासी नलकूप फीडर की बिजली गुल हो गई। रबी सीजन की फसलों की बोआई के लिए किसानों को सिंचाई की जरूरत है। बिजली गुल रहने से 100 से अधिक नलकूप ठप रहे। किसानों दोपहर तक इंतजार करते रहे। दोपहर बाद करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कमलेश कुमार, सर्वेश व रमेश आदि ने बताया कि नलकूप फीडर को सुबह से 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन बिजली निगम कर्मी मनमानी करते हैं। उपखंड रूरा के एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी जेई अवधेश कुमार की बिजली आपूर्ति में लापरवाही की शिकायतें मिलती रही हैं। लंबे समय तक तीन फीडर ब्रेकडाउन रहने पर जेई का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें