फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में पहली बार 35 हजार की मिली नौकरी, विभिन्न कंपनियों ने 130 युवाओं को किया चयनित

Fri, 13 Sep 2019 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। शहर की ई-रिक्शा कंपनी एनआरजे इलेक्ट्रिक मोटर्स व्हीकल ने पांच एमबीए पास युवाओं को 35 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी ऑफर की। विभिन्न कंपनियों ने कुल 130 युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि शिवांगी लॉजिस्टिक (फ्लिपकार्ट) ने 36, एनआरजे इलेक्ट्रिक मोटर्स व्हीकल ने 30, बंडल टेक्नोलॉजी (स्वीगी) ने 30, यूरेका फोर्ब्स ने 10 और करथेरो टेक्नोलॉजी (जोमैटो) ने 24 युवाओं का चयन किया। मेला में कुल 756 अभ्यर्थी शामिल हुए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सवालों के नहीं दे पाए जवाब

बताया कि रोजगार मेला में ई-रिक्शा कंपनी ने अभी तक का सर्वाधिक पैकेज छात्रों को ऑफर किया है। मेले में एयर फोर्स के विंग कमांडर नीरज अनिल, वारंट आफीसर राज कुमार शर्मा, सार्जेंट एसजेए भुट्टो ने युवाओं को एयरफोर्स में निकलने वाली एयरमैन की नियुक्ति, चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। अन्य अभ्यर्थियों को 8900 से 12500 रुपये प्रतिमाह सैलरी ऑफर की गई।

सीन एक : दोपहर 1:15 बजे कक्ष संख्या 11
एनआरजे इलेक्ट्रिक मोटर्स के प्रतिनिधि युवाओं से ई-रिक्शा के संबंध में जानकारी ले रहे थे। मसलन इसमें कितने कंपोनेंट या पार्ट होते हैं। ई-रिक्शा की और बड़ी कंपनियों के नाम क्या हैं। साक्षात्कार में कई युवा इनके जवाब नहीं दे पाए। कंपनी मार्केटिंग मैनेजर और सेल्स इंचार्ज के पदों का चयन करने आई थी। 

सीन दो : दोपहर 1:30 बजे कक्ष संख्या 12
थैंक यू और योर वेलकम नहीं बोल पाए
फ्लिपकार्ट कार्ट के लिए 80 डिलीवरी ब्वॉय का चयन करने के लिए शिवांगी लॉजिस्टिक कंपनी के प्रतिनिधि युवाओं की बॉडी लैंग्वेज, उनकी बातचीत और शिष्टाचार के आधार पर चयनित कर रहे थे। साक्षात्कार में शामिल तमाम युवा थैंक यू और योर वेलकम नहीं बोल पाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें