फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 डिग्री कॉलेज ब्लैक लिस्टेड

Thu, 20 Aug 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर के रेग्युलर एग्जाम 2014-15 में सामूहिक नकल कराने वाले 34 डिग्री कॉलेजों को बुधवार को काली सूची में डाल दिया गया। इनमें 18 कॉलेज कानपुर नगर और कानपुर देहात के हैं। अब इन कॉलेजों को नए कोर्स की मान्यता भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


इनमें पढ़ने वाले एक लाख से ज्यादा स्टूडेंटों के 20 फीसदी मार्क्स भी काटे गए हैं। सामूहिक नकल में दोबारा फंसे पांच कॉलेजों के स्टूडेंटों के 25 फीसदी मार्क्स काटे गए हैं। 14 कॉलेजों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है, जबकि पांच कॉलेजों की जांच चल रही है।

यूनिवर्सिटी के एग्जाम के दौरान 49 कॉलेजों को सामूहिक नकल का आरोपी बनाया गया था। इनकी जांच के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अन फेयर मींस (यूएफएम) कमेटी गठित की थी। डॉ. मुनेश कुमार की अगुवाई वाली कमेटी ने आरोपी कॉलेजों के 50-50 स्टूडेंटों की कॉपियों का मिलान करके नकल की पुष्टि की। मामला बुधवार को परीक्षा समिति में रखा गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली परीक्षा समिति ने नकल में फंसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के साथ ही इन कॉलेजों के रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। इसी हफ्ते सभी कॉलेजों के रिजल्ट आ जाएंगे। जिन पांच कॉलेजों के खिलाफ जांच चल रही है, इनमें ऑब्जेक्टिव पेपर की परीक्षा के दौरान नकल पकड़ी गई थी। इसलिए जांच के निष्कर्ष में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें