फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े का ढेर और 33 तरह की दवाएं, कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला यूपी के इस शहर में

Sat, 01 Sep 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दवाओं की सैंपलिंग करते स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में कई स्थानों पर फेंकी गई सरकारी दवाओं की जांच शनिवार को डिप्टी सीएमओ डा. जेआर सिंह व डीआई अजय संतोषी ने की। कूड़े में मिली 33 दवाओं के नमूने भरने के साथ उन्हें जमीन में डंप करा दिया गया। इस दौरान एक्सपायरी दवाओं की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ व डीएम को भेज दी गई है। 
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चार स्थानों पर कूड़े के ढेर में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिली थी। हसनगंज चिकित्सा प्रभारी डा. नितिन ने दवाओं की जांच कर मामले की सूचना सीएमओ को दे दी थी। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. जेआर सिंह व डीआई अजय संतोषी जांच के लिए हसनगंज पहुंचे।


 
Trending Videos

एक्सपायरी दवाओं को जमीन में डंप कराया जाता है

सीएचसी हसनगंज में दवाओं का स्टाक चेक करते डिप्टी सीएमओ डा. जेआर सिंह - फोटो : अमर उजाला
यहां सबसे पहले उन्होंने दवाओं की सूची तैयार की। कूड़े के ढेर में 33 तरह की दवाएं फेंकी गई थी। डिप्टी सीएमओ डा. जेआर सिंह ने बताया कि दवाएं 2013 बैच की हैं। दवाओं की आपूर्ति जालौन के लिए की गई थी। दवाओं के पर्चे व गत्तों पर मेडिकल कालेज जालौन की मुहर भी लगी मिली है। सभी दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं।

उन्होंने बताया कि एक्सपायरी दवाओं को जमीन में डंप कराया जाता है। ऐसे में कूड़े के ढेर में जो दवाएं मिली हैं उन्हें डंप करा दिया गया है। वहीं दवाओं की सूची तैयार कर उनके सैंपल ले लिए गए हैं। दवाओं के बैच नंबर व एक्सपायरी की रिपोर्ट सीएमओ व डीएम को भेज दी गई हैं। 


 
विज्ञापन

सीएचसी में दवाओं के स्टाक की हुई जांच

33 तरह की दवाएं फेंकी गई थी कूड़े के ढेर में - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में दवाओं के स्टाक की हुई जांच
कू़ड़े के ढेर में दवाएं मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने हसनगंज सीएचसी में दवाओं के स्टाक की जांच की। डिप्टी सीएमओ डा. जेआर सिंह व डीआई अजय संतोषी ने सीएचसी में दवाओं का स्टाक देखा। इस दौरान रजिस्टर से स्टाक मिलाया गया। दवा भंडार कक्ष में उन्हें सब ठीक मिला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें