फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 33 नई ग्राम पंचायत को हरी झंडी

Sun, 22 Feb 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के लिए कवायद तेज हो गई है। ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत में परिसीमन कर वार्ड गठित करने का आदेश आ गया। गठन 2011 की जनगणना के हिसाब से होगा। इन पर आपत्ति लेने, निस्तारण और प्रकाशन का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से बनी 33 नई ग्राम पंचायत को भी शासन से हरी झंडी मिल गई। बता दें कि पिछला चुनाव 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ था। अब 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव होना है। ऐसे में शासन ने अगस्त में ग्राम पंचायत पुनर्गठित करने का आदेश दिया था।

जिले में नई 42 ग्राम पंचायत बनने का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया। पर, वहां से आपत्ति लग गई। कहा गया कि ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित करने में कोई न्याय पंचायत नहीं टूटनी चाहिए। एक न्याय पंचायत में अमूमन पांच गांव होते हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि इस आपत्ति के बाद नये सिरे से सर्वे हुआ और नई ग्राम पंचायत की संख्या घटकर 33 हो गई। अभी तक जिले में 557 ग्राम पंचायतें थीं।

दूसरी ओर प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत गठित होने के बाद अब अगले चरण का काम भेजा है। इसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों(वार्डों) के परिसीमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें