फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 31 Aug 2026 01:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में सोमवार को तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल के रामनगर निवासी कल्लू पुत्र जमील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह तालाब के पास गया था। बताया गया कि शौच के लिए तालाब के किनारे पहुंचने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन

कल्लू को पानी में डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद कई ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल

कल्लू छह भाइयों में से एक था। उसके भाई शब्बीर की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां कलिमुन के अलावा भाई अनवर, मुन्नवर, तौफीक और मौसीम हैं। कल्लू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें