फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंग्रेजी में फेल यूपीसीए के 32 स्कोरर को मिला दूसरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय स्टेट अंपायर व स्कोरर परीक्षा में बृहस्पतिवार को 32 स्कोररों की दोबारा परीक्षा कराई गई। नौ सितंबर को हुई स्टेट स्कोरर परीक्षा में ये स्कोरर क्रिकेट के ज्ञान में तो सफल रहे थे लेकिन अंग्रेजी भाषा के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। इसके बाद यूपीसीए ने उन्हें री-एग्जाम के जरिए पास होने का एक और मौका दिया।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क के न्यू प्लेयर पवेलियन में एक ओर 23 अंपायरों का प्रैक्टिकल हुआ। बीसीसीआई अंपायर अनिल चौधरी ने अंपायरों की प्रायोगिक परीक्षा ली। दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 32 स्कोररों की लिखित परीक्षा बीसीसीआई एजुकेटर पी. जयपाल की देखरेख में कराई गई। नौ सितंबर की परीक्षा में क्वालीफाइंग अंक हासिल नहीं कर पाने वाले स्कोररों के लिए आयोजित री-एग्जाम की निगरानी कोऑर्डिनेटर एपी सिंह ने की।
यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में असफल रहे स्कोररों को दोबारा अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कोरिंग के लिए अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्कोरिंग में अंग्रेजी के बिना काम करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें