फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र जसवंत नगर पर उप जिला अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया। इसमें मतदाता चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चौधरी के संयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शिक्षकों को चार्ट बनाकर मतदान के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उनकी ग्राम सभा मे जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया गया। उप जिला अधिकारी महोदय ने लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता परिणाम में सरिता दोहरे को प्रथम, राजकुमार व अवनींद्र जादौन को संयुक्त रूप से द्वितीय व उषा पाल को तृतीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें