फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतर्रा में जमीन का विवाद निपटाने गई राजस्व टीम को लोगों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में जमीन विवाद के मामले में दो पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। निपटारा कराने गई राजस्व टीम को झगड़ा करने वालों ने खदेड़ लिया। पुलिस ने 32 को शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन


शनिवार को राममनोहर पुत्र मिहीलाल ने अतर्रा थाने में समाधान दिवस पर उसके प्लाट में कालोनी बनाने में अड़ंगा लगाने की शिकायत की। गांव के कई लोगों पर बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने लेखपाल जयप्रकाश के साथ पुलिस को मौके पर भेजा। टीम के पहुंचते ही मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलाए गए। रोकने पर टीम को खदेड़ लिया।

एसआई गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और 13 महिलाओं व 19 पुरुषों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो वृंदलाल कुशवाहा ने बताया कि झगड़े में लेखपाल बाल-बाल बच गए।?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें