फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने युवक को लूटा, चलती वैन से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। मुंबई से लौटे युवक को बदमाशों ने सवारी के रूप में वैन में बैठा लिया। रास्ते में मारपीट कर 25 हजार रुपये व मोबाइल छीनने के बाद बदमाशों ने उसे चलती वैन से फेंक दिया और भाग निकले। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सफ ीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपुतान निवासी मुकेश (23) पुत्र रामसजीवन मुंबई में मिठाई की दुकान में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह पुष्पक एक्सप्रेस से उन्नाव स्टेशन पहुंचा था। हरदोई ओवरब्रिज के निकट उसे वैन सवार युवकों ने बैठा लिया। मुकेश के अनुसार वैन में तीन लोग बैठे थे। उसने जब अन्य सवारियों को बैठाने के लिए कहा तो चालक ने वैन में डाक लदी होने का हवाला दे आगे बढ़ा दी। वैन जैसे ही रऊकरना के निकट पहुंची तभी बगल में बैठे युवक ने उस पर तमंचा तान दिया।

रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच बैग में रखे 25 हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया। लूटपाट के बाद उसे भदनी के निकट सड़क पर फेंक दिया और भाग निकले। प्रभारी मांखी थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि युवक को कोतवाली क्षेत्र में वैन में बैठाया गया था। लूटपाट कोतवाली क्षेत्र में हुई है। इसलिए उसे कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 25 हजार रुपये लूटे, मुंबई से कमाई कर लौटा था
- जान से मारने की धमकी देकर की लूटपाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें