फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्राला ट्रक की भिड़ंत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां(कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की सुबह औरैया डिपो की बस और ट्राला ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद दो घायलों को पीएचसी राजपुर व एक घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पुखरायां से एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामूली घायलों को बस में बैठाकर भोगनीपुर भेज दिया गया। इधर, ट्राला ट्रक के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

औरैया जिले के प्रेमनगर निवासी रोडवेज बस चालक रामजी तिवारी (32) ने बताया कि इटावा से बस लेकर कानपुर जा रहा था। सट्टी क्षेत्र के जहांगीरपुर के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्राला ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में परिचालक औरैया निवासी महेंद्र कुमार(49), राजपुर निवासी नईम, बरेली के मिलक गांव निवासी परमानंद की पुत्री विमला (24), कन्नौज के राहुल कुमार(29), सीतापुर के रामनाथ की पुत्री अनीता देवी (25), औरैया के धर्मेंद्र कुमार (30) व लखीपुर के अनुराग(29) घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चालक रामजी तिवारी और परिचालक महेंद्रकुमार को पीएचसी राजपुर भेजा। बस यात्री नईम को सीएचसी पुखरायां भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद नईम को सीएचसी पुखरायां से जिला अस्पताल भेजा गया है। मामूली रूप से घायलों को बस में बैठाकर सीएचसी पुखरायां भेजा गया। मामूली घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने ट्राला ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें