उरई। एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था को देखते हुए कई प्रभारी निरीक्षकों व उप निरीक्षकों का तबादला किया है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को किए गए स्थानांतरण में उरई कोतवाल रुद्रकुमार सिंह को थाना आटा, शिव कुमार सिंह वर्मा को नदीगांव से उरई कोतवाली प्रभारी भेजा गया है।
आनंद कुमार सिंह को आटा से चुर्खी, अशोक कुमार सोनकर को अपराध शाखा से थाना नदीगांव, अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक रेढर, जीतेंद्र सिंह को सिरसाकलार थानध्यक्ष बनाया गया।
चुर्खी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा पुलिस लाइन से तेज बहादुर सिंह को प्रभारी पैरवी सेल और थानाध्यक्ष लोकेंद्र त्रिपाठी को मीडिया सेल में स्थानांतरित किया है।
उपनिरीक्षकों में बंगरा चौकी इंचार्ज परमेंद्र सिंह को न्यामतपुर चौकी, बृजेश यादव को जगम्मनपुर से बंगरा चौकी, मनोज कुमार गुप्ता को टरननगंज चौकी से थाना नदीगांव, रामवीर सिंह को ज्ञान भारती चौकी से थाना कुठौंद, नवीन कुमार सिंह को नदीगांव से जेल चौकी भेजा गया है।
जीतेंद्र कुमार को कांशीराम कालोनी चौकी से थाना एट, पुलिस लाइन से दिव्य प्रकाश तिवारी को टरननगंज चौकी इंचार्ज, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से पिरौना चौकी, मुकेश कुमार को एट से कांशीराम कालोनी चौकी। गोकुल सिंह को थाना कुठौंद ने ज्ञान भारती पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया गया।