फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर 25 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां(कानपुर देहात)। कस्बा के बस स्टॉप के निकट पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होेने पर कार्ड को ब्लॉक करा दिया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के शिवाजी नगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शनिवार को बस स्टॉप के निकट पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया। तभी मशीन में कार्ड फंस गया। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कार्ड निकालने के दौरान उसे बदल दिया। जब वह बैंक के अंदर से पैसे निकालने गया तो जानकारी हुई कि कार्ड के द्वारा उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। जब उसने कार्ड निकालकर देखा तो एटीएम कार्ड उसका नहीं था। शाखा प्रबंधक ने एटीएम में लगे कैमरे के वीडियो फुटेज उसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें