फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पीटकर हत्या, शव नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलाला निवासी हिस्ट्रीशीटर घनश्याम सिंह की उसके साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी और शव को दक्षिणी नोन नदी में फेंक दिया। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने गुरुवार की दोपहर शव को नदी से निकाला गया। कोतवाली में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी घनश्याम सिंह (40) मूलरूप से कानपुर देहात जिले के गांव हाजिरपुर (सिंकदरा) का निवासी था। लेकिन, अपने ननिहाल जलाला (घाटमपुर) में रहता था। जलाला गांव में रहने के दौरान ही घनश्याम सिंह अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ और फिर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने लगा। इसके चलते वह कई बार जेल भी गया। उसके ऊपर कोतवाली घाटमपुर, थाना सजेती, नौबस्ता और बिधनू के अलावा पड़ोसी जनपद हमीरपुर कोतवाली, थाना कुरारा और सुमेरपुर में हत्या, राहजनी, लूट, शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थ अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ में उसके बड़े भाई चतुर सिंह का भी नाम पुलिस रिकार्ड में है। घनश्याम सिंह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और गांव के एक मंदिर में डेरा जमाए था।
भाई चतुर सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे उसके गांव के ही मोनू सिंह और छोटके सिंह घनश्याम को अपने साथ बुलाकर पड़ोसी गांव शीतलपुर स्थित नवलेश्वर धाम के दर्शन की बात कहकर ले गए। बताया कि बंबुरहा गांव के बाहर साहब सिंह, राजेश सिंह और हरदेव सिंह घात लगाए बैठे थे। सभी ने घनश्याम को घेर लिया और लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान धनश्याम और आरोपियों के बीच संघर्ष भी हुआ। आरोप है कि शव को बंबुरहा गांव के पास स्थित दक्षिणी नोन नदी के रपटा पुल से उफनाई नदी में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

चतुर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को जलाला गांव निवासी छोटकऊ और विनय ने देखा तो उन्होंने मना करने की कोशिश की। लेकिन, आरोपियों ने उन दोनों को भी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। उन्होंने ही देर शाम घटना की सूचना चतुर सिंह को दी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि चतुर सिंह की तहरीर पर गोलू सिंह, छोटके सिंह, साहब सिंह, राजेश सिंह और हरदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि घनश्याम सिंह भी पुलिस रिकार्ड में शातिर अपराधी था। बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें