फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी रहमान अली के नाच नशे में अल्बम का पहला गाना 31 मार्च को रिलीज होगा। पत्रकारों से वार्ता में रहमान अली ने कहा कि उसका सपना बॉलीवुड में करिअर बनाना है। रविवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में डायरेक्टर रोहित मलिक ने कहा कि नाच नशे में
अल्बम में पांच गाने होंगे। सभी गाने रहमान अली गाएंगे। पहले गाने की शूटिंग इटावा लोकेशन पर की गई है। दूसरा गाना दूरियां की शूटिंग गाजियाबाद, नेपाल और नोएडा में होगी। तीसरे गाने की शूटिंग फर्रुखाबाद की लोकेशन पर भी होगी। जल्द ही उनकी फिल्म 13 शूट आउट एंड इटावा सफारी पर्दे पर आ रही है। इसमें
फर्रुखाबाद के रहमान अली सपोर्ट रोल में हैं। रहमान अली ने कहा कि बचपन से ही उनका मन गीत गाने में लगता था। माता-पिता का सपोर्ट मिला और डायरेक्टर रोहित मलिक से मुलाकात के बाद उन्होंने एल्बम में गीत गाया। अगर वह कैरियर में आगे बढ़ते हैं तो इसमें अपने फर्रुखाबाद का भी नाम रोशन होगा। इस अवसर पर डायरेक्ट ऑफ फोटोग्राफर अर्पित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
फोटो- 4, गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते रहमान अली व रोहित मलिक।
फर्रुखाबाद का छोरा मचाएगा धूम
शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी रहमान अली ने ‘नाच नशे में’ अल्बम में गाया गाना
अमर उजाला ब्यूरो