फर्रुखाबाद। वार्ड संख्या 29 ब्रह्मनगर में स्व. डॉ. रामलाल वर्मा की पत्नी विरमा देवी ने हैट्रिक लगाकर आठवीं बार घर में ही सभासदी बरकरार रखी। सभासद विरमा देवी ने जीत का श्रेय वार्डवासियों को दिया।
1963 में वार्ड संख्या 28 ब्रह्मनगर से पहली बार डॉ. रामलाल वर्मा सभासद चुने गए। इसके बाद वह लगातार पांच बार सभासद रहे। 2006 में सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई तो उन्होंने पत्नी विरमा देवी को चुनाव मैदान में उतार दिया। मतदाताओं ने उन्हें भी हाथों हाथ लिया और सभासद बना दिया। डॉ. रामलाल वर्मा की मृत्यु
के बाद 2012 में फिर से विरमा देवी ने सभासदी का ताज पहना। इस बार परिसीमन में इस वार्ड का नंबर 28 सेे बदलकर 29 कर दिया गया। कुछ हिस्सा भी इधर उधर हुआ है। यही नहीं इस बार विरमा देवी के खिलाफ भाजपा से पीयूष कनौजिया और सपा से विश्नु शाक्य और आप समेत 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन जनता ने इस बार विरमा देवी की हैट्रिक लगवा दी।
54 साल से एक ही घर में सभासदी
पांच बार स्व. डॉ. रामलाल वर्मा रहे सभासद
अब उनकी पत्नी विरमा देवी ने लगाई हैट्रिक
अमर उजाला ब्यूरो